बहुत हुआ सोच विचार चलो अब कुछ कर जाए।
इस देश के लिए या तो जी ले या मर जाए।।
यूँ भी जाना ही है एक दिन यह धरती छोडकर
क्यों ना अपनी धरा के हिस्से में भी थोड़ा गौरव भर जाए।
इस देश के लिए या तो जी ले या मर जाए।।
सौंधी मिटी की महक सस्ती नही है ज़रा भी,
हम यह याद रखे औरो को भी याद करा जाये।
काम का कद नही भावना देखे और हर मौके पर सिद्ध कर जाए ।
इस देश के लिए या तो जी ले या तो मर जाए।।
देश ही हमारा नही, हम भी इस देश के है,
यही सोच रखें और छोटी बड़ी सभी ज़िम्मेदारी निभा जाए।
जो भी ज़रूरी हो मेरे वतन के लिए जीवन या मृत्यु वही दे जाए।
इस देश के लिए या तो जी ले या मर जाये।।
बहुत अच्छे विचार आपके
शब्दो भावार्थ बतला रहे
म्रत्यु अटल सत्य धरा
काश कर्ज राष्ट्र का उतार सके।।
LikeLiked by 1 person